जगदलपुर: बस्तर के साढ़े नौ लाख नागरिकों को मिला सुरक्षा कवच, जिले के सुदूर अंचलों में 289 टीमें तैनात, मौके पर ही जांच
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सोमवार को दोपहर 3 बजे सुकमा जिले से 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' का भव्य शुभारंभ किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में स्वास्थ्य क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। 'मावा सेहत, मावा बस्तर' के संकल्प के साथ शुरू हुए इस अभियान का मूल उद्देश्य जिले के हर नागरिक तक निःशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना