जबलपुर: जबलपुर में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को मिलेगा डेढ़ लाख रुपये तक का बीमा कवर
जबलपुर में दूसरी बार राष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान स्वप्नेश वरुण पाठक ने बताया कि यह शहर के लिए गर्व का विषय है कि बॉक्सिंग की ऐतिहासिक पहचान वाले जबलपुर को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर खिलाड़ियों को स्वयं अपना बीमा कराना पड़ता है, लेकिन इस बार संबद्ध काउंसिल