कोलायत: कोलायत थाने में खेत की ट्यूबवेल से केबल, मोटर व अन्य सामान चोरी का मामला दर्ज, 30 हजार रुपये का हुआ नुकसान
श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में खेतों में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस संबंध में महावीर पुत्र रामूराम जाट निवासी विजय विहार, बीकानेर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।परिवादी का खेत लाखूसर गांव के पास स्थित है, जहां ट्यूबवेल बना हुआ है। वह 6 जुलाई 2026 को बीकानेर चला गया था तथा अगले दिन शाम करीब 4 बजे वापस लौटने पर देखा कि चोरी हुई है।