शाजापुर के मक्सी स्थित जैन पथ होटल के पास इंटरसिटी बस में लगी भीषण आग में 4 वर्षीय मासूम अनय जैन की दर्दनाक मौत के विरोध में शिवपुरी शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। शहरवासी हाथों में मोमबत्तियां और जस्टिस फॉर अनय की तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे और सिस्टम के खिलाफ नाराजगी जताई।