सुल्तानपुर: कुड़वार क्षेत्र के तिरछे निरसहिया गांव में नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस
कुड़वार थानाक्षेत्र के भंडरा बाजार निवासी रमेश कसौधन कल दोपहर से लापता था।परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने पर रमेश के गायब होने सूचना दी थी।आज कुड़वार थानाक्षेत्र के तिरछे निरसहिया गांव के पास रमेश का नदी में उतराता शव मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।वहीं रमेश की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है।