जमुई: प्रतापपुर गांव में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने नाबालिग को बांधकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Oct 6, 2024 प्रतापपुर गांव में चोरी के आरोप में नाबालिग को बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। नाबालिग को बांध कर पिटाई करने का वीडियो रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाबालिग को मारने वालों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही अबतक टाउन थाना में आवेदन दिया गया है।