जमुई: मोहगांय गांव के पास उत्पाद विभाग ने पिकअप से 1056 लीटर बियर किया ज़ब्त, चालक को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Oct 5, 2024 उत्पाद विभाग ने लगातार दूसरी बार शनिवार को दिन के 10:30 बजे मोहगांय गांव के पास से 88 पेटी यानि 1056 लीटर बीयर के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। साथ ही एक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवघर के तिलकपुर निवासी अरविंद कुमार के रूप में हुई है। जब्त बियर का बाजार मूल्य करीब 9 लाख रुपया बताया जाता है।