पन्ना: जल निगम की संस्था पर धोखाधड़ी का आरोप, वाहन किराया न मिलने से मालिक परेशान
Panna, Panna | Mar 10, 2026 जल निगम की 'वेबकॉस कंपनी' पर वाहन मालिक सगीर मोहम्मद का ₹1,85,000 डकारने का आरोप लगा है। पीड़ित के अनुसार, उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बार-बार मिन्नतों के बावजूद कंपनी बकाया किराया नहीं दे रही। मजबूरन आज मंगलवार को उन्होंने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द भुगतान दिलाने की मांग की है।