हज़ारीबाग: हजारीबाग में मानवता का महाअभियान: यूथ विंग द्वारा विशाल रक्तदान शिविर, 500 यूनिट का लक्ष्य
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। संस्था तीसरी बार इस तरह का आयोजन कर रही है। शिविर में रजिस्ट्रेशन काउंटर, रेस्टिंग एरिया और हेलमेट वितरण की व्यवस्था की गई है। सांसद, विधायक व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।