कायमगंज: कायमगंज में वेतन न मिलने पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित
कायमगंज CHC में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।देशव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की।जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई।इस हड़ताल में चिकित्सा अधिकारी डॉ नदीम इकबाल,डॉ प्रबल शाक्य, डॉ अनुपम राजपूत बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।