पुलिस ने पत्थरबाजी करने वालो मे शामिल डेहा बस्ती की एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लगभग 15 से 20 लोगो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, चोट मारने एवं अन्य कई धाराओं में पर्चा दर्ज किया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस महिला को बस्ती मे लेकर आई। पत्रकारो से बातचीत में महिला स्वीकार कर रही है कि नशा बेचने के आरोपी को हमने पुलिस से छुड़वाया और पुलिस पर पथराव किया।
रादौर शहर के अंदर इस समय अलग माहौल चल रहा है। लोग गिरफ्तारी से संतुष्ट नही है। जनता बुलडोजर एक्शन चाहती है। जनता का मत है, कि कुछ दिनों मे इनकी जमानत हो जाएगी। ये अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बड़ी बड़ी कोठिया बना रखी है। आज कुछ समाजिक संगठनों के सदस्यों ने नगरपालिका प्रधान को ज्ञापन सौंप कर जमीन खाली कराने की अपील की है। वही शहर के लोग इस मामले मे कल कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मिलेंगे और बाकी शहरों की तरह यहाँ पर भी बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे।
#रदौर_शहर #डेहा_बस्ती #muncipalcomittee
#yamunanagar
Ambala, Ambala | Jun 18, 2026