अनूपपुर: अनूपपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 12 सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपी सूचना
अनूपपुर जनपद पंचायत में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 12 निर्वाचित सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। सदस्यों ने नोटरीकृत गैर-न्यायिक स्टांप पर हस्ताक्षरित आवेदन कलेक्टर एवं विहित प्राधिकारी को सौंपा है। बागी सदस्यों ने अध्यक्ष पर विकास कार्यों में रुचि न लेने न लेने के आरोप लगाए हैं ।