गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने चोरी के 2 मोबाइल के साथ 2 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चोरी के 2 मोबाइल फोन के साथ 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या 1 पर दो व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।पूछताछ में खुद का नाम मो. साबिर और सुधीर कुमार बताया है।