बांदा: कोतवाली नगर पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी का किया भंडाफोड़, फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया
Banda, Banda | Dec 1, 2025 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर पुलिस नें फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़ किया है। जिसमें फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लोगों को ठगकर जमा किए गए 01 लाख 60 हजार रुपए पुलिस नें बरामद किएं हैं।