कुरावली क्षेत्र के ग्राम डगऊ में लंबे समय से बंद पड़े चकरोड संख्या 249 को गुरुवार को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उपजिलाधिकारी शिव नरेश सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में चकरोड को आम जनता के लिए खुलवाया।