सैदपुर: मोहर्रम पर ताजिया दफनाने के दौरान जमीनी विवाद में एक ही समुदाय के 2 पक्षों में मारपीट, 3 घायल
खानपुर थानाक्षेत्र के दरबेपुर गांव में शुक्रवार को मोहर्रम पर ताजिया दफनाने के दौरान जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित कर गांव में शांति बहाल कराया।