बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 37 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने शुक्रवार की शाम 04:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी एवं अपराधीयो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.