प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में पेड़ों के चारों ओर लगे ट्री गार्ड और कंक्रीट के घेरों को हटाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल पौधों को प्राकृतिक रूप से विकसित होने, मिट्टी और पानी प्राप्त करने तथा पर्यावरण अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा की निगरानी में चल रहे इस अभियान में नागरिकों से भी पौधों के संरक्षण और संवर्धन में सहभागिता की अपील की गई है।
#GreenRaipur #saveplants #raipur
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh @raipurmunicipalcorp
69 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 22, 2026