इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज पंचायत में मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा, 40 योजनाओं में अनियमितता की हुई पुष्टि
अलीगंज प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की राज्य स्तरीय जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है। 47 योजनाओं की जांच में 40 में गड़बड़ी की पुष्टि हुई, जबकि 41 तालाबों में केवल एक ही उपयोगी पाया गया। उक्त जानकारी संबंधित अधिकारियों ने शनिवार को 6 बजे दी। बताया गया कि जांच में अधिकांश तालाबों में पानी, इनलेट- आउटलेट और प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण नहीं मिला।