विदिशा नगर: ज्वेलर्स पर लाखों की ठगी का आरोप, रकम और बिल लेकर हुआ गायब
शहर के एक ज्वेलर्स संचालक पर करीब 1 लाख 96 हजार रुपए की ठगी का आरोप लगा है। बेरसिया तहसील के पारसोला निवासी शिवराज जाटव ने बुधवार दोपहर 12 बजे सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक चांदी बेचने के दौरान दुकान संचालक ने रकम और बिल अपने पास रख लिया और बाद में गायब हो गया। पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो दुकान और घर दोनों जगह ताला मिला।