कोंडागांव: फरसगांव उपचुनाव हेतु मतदान शुरू, बूथों पर मतदाताओं की लगी भीड़, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में बूथ के बाहर हुई नोकझोंक
न.पं.फरसगांव के वार्ड 01 और 12 में पार्षद पद के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया।दोनों बूथों पर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।वार्ड 12 में महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही।इस दौरान वार्ड 01 के मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी।निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।