सरदारशहर: सरदारशहर में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
सरदारशहर। गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय और विधायक अनिल भंवरलाल शर्मा के आवास पर पूर्व पीएम भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर अध्यक्ष महावीर माली ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना-संचार क्रांति की नींव रखी।