अशोक नगर: बमन खिरिया गांव में जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान किसान ने कलेक्टर से लगाई गुहार,पटवारी पर 50 हजार रुपए रिश्वत के आरोप
अशोकनगर में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। मंगलवार को शाम 4: 30 बजे बमन खिरिया निवासी पीड़ित तुफानिया और प्रभुवा ने आरोप लगाया है कि बमन खिरिया गांव में उनकी पैतृक भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर जबरन फसल बो दी। विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई।