उनियारा: सोप थाना पुलिस ने 96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Jun 14, 2026 सोप थाना पुलिस ने अवैध शराब को लेकर कार्यवाही की है। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार थानाधिकारी कालूराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने अहमदनगर मार्ग पर 96 पव्वे अवैध शराब के साथ आरोपी धर्मराज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।