झांसी: मून सिटी के पास पैदल घर जा रहे युवक की बेकाबू बुलेट बाइक की टक्कर से हुई मौत, आरोपी बाइक चालक हुआ फरार
Jhansi, Jhansi | Dec 15, 2024 झांसी में बेकाबू बुलेट बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बुलेट लेकर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान संतोष कुमार सोनी निवासी भगवंतपुरा के रूप में हुई है।