शिकोहाबाद: शिकोहाबाद के ग्राम गागई में आंधी-पानी से किसान की मक्का की फसल बर्बाद, लेखपाल ने बुलाकर कराया निरीक्षण
शिकोहाबाद तहसील के गागई में शुक्रवार सुबह सात बजे क़रीबन अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गांव निवासी किसान मनोज यादव के खेत में खड़ी लगभग 10 बीघा मक्का की फसल आंधी-पानी के चलते पूरी तरह गिर गई। जानकारी के अनुसार, किसान ने रात को ही मक्का की सिंचाई की थी, जिससे फसल काफी नाजुक स्थिति में थी और तेज हवा व पानी सहन नहीं कर सकी।