आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा जिला प्रशासन के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान ('स्वीप' गतिविधि) ने व्यापक रूप ले लिया है। इस अभियान में जिले की महिला शक्ति, जिसमें जीविका दीदियां, सेविका-सहायिकाएं और स्कूली छात्राएं शामिल हैं, ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है। जिले के सभी पंचायतों में जीविका के