टोंक: नाबालिग लड़की के अपहरण, बलात्कार व पोक्सो मामले में 6 माह से फरार व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बुधवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व प्रकरणों के निस्तारण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में दतवास पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नाबालिक लड़की का प्रकरण बलात्कार पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार।