टोंक: गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार, 5 जून से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’
गंगा दशहरा एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार, 5 जून से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ शुरू होगा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 5:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया अभियान के तहत 5 जून को नदियों एवं परम्परागत तालाबों के पूजन तथा जल स्रोतों तक कलश यात्रा का आयोजन होगा।