टोंक: विधायक सचिन पायलट 5 और 6 जून को टोंक विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे
टोंक विधायक सचिन पायलट 5 जून व 6 जून 2025 को विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। टोंक पंचायत समिति प्रधान सुनीता हंसराज फागण ने बुधवार को बताया कि विधायक सचिन पायलट 5 जून गुरुवार शाम 4:00 बजे बैरवा धर्मशाला में सभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम व शाम 5:00 बजे बमोर में आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।