जांजगीर: जिला जेल खोखरा में कैदी का शव फंदे पर लटका मिला, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल: सीएसपी योगिताबाली खापर्डे
जांजगीर-चांपा। जिला जेल जांजगीर में एक कैदी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दुवास राम केंवट (21) निवासी ग्राम जवाली, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। वह दुष्कर्म और अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद एक दिन पहले ही जेल भेजा गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।