अटौरा गांव के पास पुलिस चौकी पर मृतक युवक के परिजनों का शव रखकर प्रदर्शन प्रदर्शन,आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
रायबरेली। गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटोरा गांव में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद चौकी परिसर पर आज दिनांक 12 जून 2026 दिन शुक्रवार को समय करीब 12 बजे धरना-प्रदर्शन किया।मृतक के परिजनों ने घटना में शामिल आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
परिजनों का आरोप है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे परिवार में भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज अमित सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों स