कटरा: साहिला रामपुर गांव में शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिला रामपुर गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान पुलिस की कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जब बारात के बीच पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के अतरार गांव से बारात धूमधाम से साहिला रामपुर पहुंची थी।