बांका: बांका में बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छात्र समेत तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Banka, Banka | Jul 1, 2026 बांका जिले में बुधवार की दोपहर तीन बजे मौसम में आए अचानक बदलाव के बीच जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों मौत हो गई। मृतकों में रजौन प्रखंड का 17 वर्षीय छात्र, कटोरिया का 8 वर्षीय बालक और धनकुंड थाना क्षेत्र का 36 वर्षीय युवक शामिल हैं।