खलीलाबाद: कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, एसपी संदीप मीना ने किया हवन-पूजन
खलीलाबाद कोतवाली परिसर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और भाजपा नेता सचिन सिंह श्रीनेत्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति की कामना की