Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
zartabalamkhan
No video available
11
ये है माखदुमपुर MLA सतीश कुमार जीनहे सरकारी गुंन्डे ने बेरहमी से मारा है। #tejaswiyadav #rjdbihar #MLA #patna #bihar
2.5k views |
Patna Rural, Patna
| Mar 24, 2021
#tejaswiyadav
#rjdbihar
#mla
#patna
#bihar
#other
MORE NEWS
पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं ज़िला प्रशासन, पटना के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध दरगाह मनेरशरीफ के डाकबंगला परिसर मैदान में 28 जून (रविवार) को भव्य सूफ़ी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि पर्यटन के विकास के लिए सरकार सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन के दृष्टिकोण से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी प्रशासनिक तैयारी सुदृढ़ रखने एवं अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर को अनुश्रवण करने का निदेश दिया है। जिला प्रशासन, पटना आप सभी से अपील करता है कि महोत्सव में अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लें तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाएं। @samrat4bjp #Patna #Sufi #Bihartourism Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Department of Tourism, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026
🚨 Beware of illegal mosquito Agarbatti ! What looks harmless could pose serious risks. Share this to spread awareness. . . . . . . . . #exposingagarbatti #Awareness #SafetyFirst #KnowTheTruth
Patna Rural, Patna | Jun 27, 2026
आज दिनांक 27.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 5 लोगों ने एलन शिकायत व समस्याएं से संबंधित आवेदन दिए। जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आवेदक बिरेन्द्र राय, पिता स्वर्गीय राजेश्वर राय, ग्राम पकड़ी, प्रखंड कोचस के द्वारा भूमि को रोक सूची से मुक्त कर रजिस्ट्री करने का आदेश देने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। वहीं आवेदक बद्री नारायण तिवारी, पिता स्वर्गीय रामदहीन तिवारी ग्राम बवुरा, पोस्ट नाद, थाना दरिगांव के द्वारा भूमि को पंजी 2 में रकबा 0.65 डी० दर्ज करने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। उक्त दोनों आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास को अग्रसारित किया गया। साथ ही निर्देश दिया कि जांच पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरी करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि संबंधित आवेदकों को शीघ्र न्याय मिल सके। इसके अतिरिक्त प्राप्त अन्य सभी आवेदनों को भी संबंधित विभागों एवं कार्यालयों को तत्काल भेजते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026
*बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में 'सिपाही (प्रचालक) के लिखित परीक्षा को लेकर ब्रीफिंग* *जिला मुख्यालय के 18 केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा* आज दिनांक 27.06.2026 को समाहरणालय, रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास द्वारा बिहार पुलिस में "बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग" में सिपाही (प्रचालक) के लिए लिखित परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षक, सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग किया गया। उन्होंने कहा कि 28 जून 2026 (रविवार) को एकल पाली में यथा मध्याहन 12:00 बजे से 02:00 बजे अपराह्न तक सासाराम में 18 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी। जिसमें श्रीशंकर कॉलेज, तकिया, श्री शंकर सीनियर सेकेंड्री स्कूल तकिया, संत माईकल एकेडमी, अवधूत भगवान राम कॉलेज, उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय रामेश्वरगंज, बुद्धा मिशन स्कूल जगदेव पथ नूरनगंज, डेडिकेटेड पब्लिक स्कूल करवंदिया, एसपी जैन कॉलेज, स्वामी शिवानंद जी तीर्थ कॉलेज, प्लस टू हाई स्कूल चौखंडी पथ, रोहतास महिला महाविद्यालय, शेरशाह कॉलेज, प्रज्ञा निकेतन पब्लिक स्कूल, जीएस रेजिडेंसियल पब्लिक स्कूल, रमा जैन बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल अड्डा रोड, स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल लालगंज एवं एबीआर फाउंडेशन स्कूल शामिल है। सासाराम में कुल 9552 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर का अधिष्ठापन, CCTV सर्विलांस अधिष्ठापन, केन्द्राधीक्षक के नियंत्रण कक्ष में हॉट लाइन (VoIP) फोन, परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी के प्रवेश के समय फोटोग्राफी कराना, अभ्यर्थी के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट, परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का फोटोग्राफी, परीक्षा के क्रम में अभ्यर्थी का विडियोग्राफी कराना है। केन्द्राधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के निमित्त सम्पूर्ण व्यवस्था एक दिन पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं कुशलतापूर्वक हो, के निमित्त केन्द्राधीक्षक यथासमय प्रशिक्षण बैठक आयोजित कर परीक्षा में प्रतिनियुक्त किये जानेवाले वीक्षकों एवं कर्मियों को आयोग द्वारा परीक्षा संचालनार्थ उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में दिए गए सूचना / निदेशों से उन्हें अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक सहित परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मी पूर्वाह्न 08:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश उपरोक्त तालिका में दिए गए समयानुसार किया जाना है एवं निर्धारित समय पर प्रवेश द्वार बंद कर दी जाएगी तथा इसके उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थी को वैध प्रवेश-पत्र तथा फोटो पहचान-पत्र के बिना किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों के प्रवेश के समय स्टेटिक दंडाधिकारी परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर उपस्थित रहेंगे तथा प्रवेश करने वाले सभी परीक्षार्थी का भौतिक रूप से जाँच सुनिश्चित करवाएँगे। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग के समय पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य रूप रहेगी। निर्देश दिया गया कि मुख्य प्रवेश द्वार पर भीड़ न लगायी जाय तथा अभ्यर्थियों को कतारबद्ध / क्रमबद्ध तरीके से प्रवेश कराया जाय। किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों का निजी सामान परीक्षा केंद्र के अन्दर ले जाने या रखने की अनुमति न दी जाय। सहायक केन्द्राधीक्षक अथवा इस हेतु नियुक्त कर्मी लाउडस्पीकर के माध्यम से उद्दघोषणा करेंगे कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी लिखित सामग्री, प्रवेश पत्र पर कोई लेख, सादा कागज, केलकुलेटर, मोबाईल फोन, ब्लूटूथ उपकरण या कोई अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें परीक्षा से वंचित करते हुए उनके कृत्य को कदाचार की श्रेणी में रखते हुए संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। परीक्षा को लेकर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या 06184226072 / 06184226093 है। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026
सासाराम में मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया पहलाम जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं जुलूस मार्गों का बाइक से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ संवेदनशील गलियों एवं चौक-चौराहों का निरीक्षण किया तथा तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता, सजगता एवं समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थलों पर लगातार मौजूद रहें तथा जुलूस के समापन तक विधि-व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें। वहीं कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जुलूस पर लगातार नजर रखी जा रही है। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026