चौरीचौरा: जनसेवा ही राजनीति का आधार, जनता का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत: एसके शर्मा
विधानसभा क्षेत्र चौरीचौरा के ग्राम पंचायत भैसहा में आयोजित जनसंपर्क एवं चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एसके शर्मा ने क्षेत्रीय जनता और मातृशक्ति के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा विकास संबंधी सुझाव प्राप्त किए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता ने क्षेत्र में उनके प्रति बढ़ते जनसमर्थन और विश्वास को दर्शाया।