जशपुर: ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का दुरुपयोग पड़ा भारी, अवैध वसूली की शिकायत पर निजी CSC सेंटर किया गया सील
जशपुर जिले के कांसाबेल में अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन और लोगों से अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी दुकान “CSC Varsha Online Center” को सील कर दिया है। गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत कुसुमताल के लिए जारी अधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का