बीकानेर: गंगा सप्तमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, खिचड़े का भोग लगाया गया
गंगा सप्तमी के अवसर पर बीकानेर में श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गंगा माता के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मारुनायक चौक, नत्थूसर गेट और जेल रोड स्थित मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता को खिचड़े का भोग अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और ध