पहाड़ी: जुरहरा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा
जुरहरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान रहीश उर्फ काडा निवासी गांवडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में अनुसंधान जारी है रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।