हुज़ूर: ऐशबाग पुलिस ने गोकशी और गोलीकांड के फरार आरोपी को लोडेड पिस्टल व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2026 भोपाल में गोलीकांड और गोकशी मामले में फरार बदमाश को ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, कम्मू का बाग निवासी आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर ₹5000 का इनाम घोषित था|