बरियारपुर: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सीमा 4 लाख से 2 लाख करने के सरकार के फैसले का राजद नेता ने किया विरोध
राजद नेता प्रोफेसर विनय सुमन राज्य सरकार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 12वीं पास छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए मिलने वाली राशि में कटौती कर दी है। पहले जहां इस योजना में 4 लाख रुपये तक की मदद मिलती थी, वहीं अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इसे घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। यह कटौती वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए लागू होगी।