ऊंचाहार: जसवंत का पुरवा जिंगना गाँव के बुजुर्ग ने बहू और पोते पर पेड़ बेचने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के जसवंत का पुरवा जिंगना गाँव के लालबहादुर ने बताया कि, बुधवार की शाम वो घर पर मौजूद नहीं था, इसी बात का फायदा उठाकर उसकी गैर मौजूदगी में आरोप है कि, बहू व पोते ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर 70 हजार रुपये कीमत के यूकेलिप्टस के पेड़ों को कटवाकर बेच डाला, जबकि उसने दोनों को बेदखल कर रखा है।गुरुवार को पुलिस से शिकायत हुई है।