मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलारी पंचायत रामपट्टी वार्ड सात में गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति को अपना ही रुपया मांगना महंगा पड़ गया। रुपया मांगने पर दूसरा पक्ष लोगो ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया था।