विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने नरहन से 105 केन बियर किया बरामद, एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
नरहन रायपट्टी में मवेशी बांधने वाले गौशाला में छापेमारी कर थाना पुलिस ने 500 एमल वाला 105 केन बियर बरामद किया है। पुलिस ने एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि धंधेबाज गांव के हीं पवन राय का पुत्र रमण कुमार है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।