भंडरिया: भंडरिया में विषैले जंतु के काटने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, पसरा मातम
गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में विषैले जंतु के काटने से 14 वर्षीय किशोर आकर्षित खलखो की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात आकर्षित अपने घर में सो रहा था, तभी रात करीब दो बजे उसके सिर में किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए