जबलपुर: नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल पर दुर्घटना पीड़ितों के इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप
जबलपुर गौर स्थित नोबल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल द्वारा दुर्घटना पीड़ितों के इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सपा प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा ने अस्पताल संचालक पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।