मुगलसराय: मुगलसराय में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद-उल-अजहा का पर्व
मुगलसराय में आज गुरुवार को सुबह 09 बजे को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुगलसराय और अलीनगर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।