आंदोलन सुनिए जिला अध्यक्ष की जुबानी
🚨 कौशाम्बी में कांग्रेसियों का विशाल प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
कौशाम्बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान उनका पुतला भी फूंका गया।
जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामलों को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया जरूरी है। मांगें पूरी नहीं होने पर इससे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी �
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 28, 2026