महरौली: वसंत कुंज: मुठभेड़ में घायल 50 वारदातों में शामिल बदमाश साउथ वेस्ट ऑपरेशन सेल द्वारा गिरफ्तार
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के ऑपरेशन सेल की टीम ने अरुणा आसफ अली रोड पर संजय वन के पास एनकाउंटर में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो पुलिस टीम पर गोली चलाकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। जवाबी कार्रवाई में अरमान को पुलिस की गोली पैर में लगी। डीसीपी अमित गोयल ने 1 अक्टूबर बुधवार की सुबह 11 बजे जानकारी देते बताया कि हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।